फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prostitution busted in Bhatnagar Colony of Jind

जींद: भटनागर कॉलोनी में चल रहा था देहव्यापार, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 09:24 PM IST
सार

आसपास के लोग परेशान हो चुके थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा। पुलिस ने चारों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Prostitution busted in Bhatnagar Colony of Jind
वेश्यावृति करने की आरोपी महिलाओं को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर की भटनागर कॉलोनी में महिला थाना पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में तीन महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है मकान मालकिन एक दलाल के माध्यम से यह काम करवा रही थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि भटनागर कॉलोनी निवासी मूर्ति अपने घर में देह व्यापार करवाती है। इससे आसपास के लोग भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को भी उसके मकान पर महिलाओं को लाया हुआ है। इस पर छापा मारने के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में फर्जी ग्राहक बनाकर महिला के मकान के पास भेजा गया। जहां पर एक व्यक्ति मिला, जो फर्जी ग्राहक को महिला के घर में ले गया। जहां पर दो अन्य और महिलाएं मौजूद थीं। रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस टीम मकान में घुस गई और मकान मालकिन के साथ साथ देह व्यापार के लिए बुलाई गई दो महिलाओं व दलाली कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि देह व्यापार का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। आवारा किस्म के लोगों की आवाजाही के चलते आसपास के लोग भी परेशान हो चुके थे। शहर थाना पुलिस ने पकड़ी गई मकान मालकिन मूर्ति, दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed