Jind: नीरज बवाना गैंग के बदमाश दिनेश के घर पहुंची NIA की टीम, दस साल से तिहाड़ जेल में बंद है बदमाश
रामवीर कॉलोनी निवासी दिनेश हत्या, शस्त्र अधिनियम सहित कई अन्य गंभीर मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है। वह नीरज बवाना गैंग का सदस्य है। एनआईए की टीम चार बजे दिनेश के घर पर पहुंची और उसके आवास को चारों तरफ से घेर कर अंदर सर्च अभियान चलाया जो अभी तक भी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनेश तिहाड़ जेल में पिछले 10 सालों से बंद है और वह इस दौरान कभी जींद में अपने मकान पर नहीं आया। एनआईए की टीम किस मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी भी किसी को नहीं लगी।
रामवीर कॉलोनी निवासी दिनेश हत्या, शस्त्र अधिनियम सहित कई अन्य गंभीर मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है। वह नीरज बवाना गैंग का सदस्य है। एनआईए की टीम चार बजे दिनेश के घर पर पहुंची और उसके आवास को चारों तरफ से घेर कर अंदर सर्च अभियान चलाया जो अभी तक भी जारी है। दिनेश के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसका भाई जॉनी स्पेन में रहता है। कुछ दिन पहले ही वह यहां आया था और चार दिन पहले ही वह स्पेन वापस चला गया था।
दिनेश का छोटा भाई दीपेश परचून की दुकान चलाता है और अपनी मां बाला देवी के साथ रहता है। एनआईए की टीम दिनेश उर्फ पापा के आवास पर किस सिलसिले में सर्च अभियान चलाए हुए है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पूरी कार्रवाई को छुपा कर रखा गया है। फिलहाल एनआईए टीम का सर्च अभियान जारी है। इस जांच में पहले शहर थाना की पुलिस शामिल की गई थी। इसके बाद पुलिस के जवानों की संख्या कम रही तो सदर थाना से भी एनआईए के कर्मचारियों ने पुलिस बल बुलाया। इतनी ज्यादा पुलिस रामबीर कालोनी में कुछ ही मकानों के आसपास होने से लोगों में भी दहशत बनी है।
देश में हथियार, गोला-बारूद तस्करी में शामिल आतंकी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश में हथियार और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट के तीन राज्यों में नौ जगहों पर छापा मारा। एनआईए की टीमों ने दविंदर बंबीहा सिंडिकेट के सहयोगियों से जुड़े हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम, पंजाब के जालंधर और उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित ठिकानों की तलाशी ली और मोबाइल/डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों समेत कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर बंबीहा 2016 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके गिरोह के सदस्यों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। एनआईए ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर मामला दर्ज किया था। एनआईए की जांच से यह भी पता चलता है कि इन संगठनों और आतंकवादियों ने भारतीय जमीन पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए बड़े पैमाने पर धन जुटाने का प्रयास किया।