{"_id":"f45c152d48cb9d944e6687ea78e1d251","slug":"murder-in-jind-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने युवक की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने युवक की गोली मारकर की हत्या
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ढाकल के निकट कार चोरी के आरोप लगाने पर बाइक सवार ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के ताऊ की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव ढाकल निवासी 28 वर्षीय प्रदीप बुधवार दोपहर कार में सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही टीना उर्फ प्रदीप ने बाइक से कार का पीछा करना शुरू कर दिया और काफी दूरी तक पीछा करता रहा। इस दौरान कार सवार प्रदीप ने अपनी गाड़ी को सड़क के नीचे उतारकर खड़ा कर दिया, लेकिन पीछा कर रहे टीना ने अपने पास मौजूद असलाह से ताबड़तोड़ गोली चला दी। इसमें प्रदीप को चार गोली लगी। प्रदीप को एक गोली पेट में लगी जबकि दूसरी उसके माथे में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के ताऊ रामकुमार ने बताया कि दो वर्ष पहले उसके भतीजे प्रदीप की कार चोरी हो गई। कार चोरी करने के आरोपी गांव के ही टीना उर्फ प्रदीप पर लगे थे। कार चोरी के आरोप लगने के बाद से आरोपी टीना उसके भतीजे प्रदीप के साथ रंजिश रखता था। इसी के चलते बुधवार को उसने उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के ताऊ रामकुमार की शिकायत पर गांव ढाकल निवासी टीना उर्फ प्रदीप के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले मृतक की कार चोरी हो गई थी और चोरी का आरोप टीना के ऊपर लगा था जिसको लेकर दोनों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।