{"_id":"652cd08a1b9a06cd1c0bdd3d","slug":"man-stabbed-to-death-in-doomarkhan-khurd-of-jind-allegations-against-his-old-friend-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: डूमरखां खुर्द में 54 वर्षीय व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या, सालों पुराने साथी पर लगे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: डूमरखां खुर्द में 54 वर्षीय व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या, सालों पुराने साथी पर लगे आरोप
Mon, 16 Oct 2023 11:26 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:26 AM IST
सार
जींद के डूमरखां खुर्द गांव निवासी 54 वर्षीय शमशेर की उसके ही परिवार के बलबीर के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों सालों से गहरे दोस्त थे। रविवार की देर शाम को शमशेर खाना खाने के बाद बलबीर के घर चला गया। थोड़ी देर के बाद शमशेर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
जींद में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के गांव डूमरखां खुर्द में रविवार रात को लगभग नौ बजे एक 54 वर्षीय व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के सालों पुराने दोस्त पर ही लगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
डूमरखां खुर्द गांव निवासी 54 वर्षीय शमशेर की उसके ही परिवार के बलबीर के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों सालों से गहरे दोस्त थे। रविवार की देर शाम को शमशेर खाना खाने के बाद बलबीर के घर चला गया। थोड़ी देर के बाद शमशेर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग बलबीर के घर पहुंचे तो शमशेर खून से लथपथ जमीन में पड़ा था और बलबीर के हाथ में चाकू था। परिवार के लोग शमशेर को घायल हालत में नरवाना के नागरिक अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया। शमशेर के बेटे अमन उर्फ प्रवेश ने बताया कि उसके रिश्ते में ताऊ लगने वाले बलबीर ने ही उसके पिता की हत्या की है, लेकिन हत्या क्यों की, यह उसे पता नहीं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने अमन की शिकायत पर बलबीर के खिलाफ हत्या समेत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बलबीर की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन