{"_id":"6124837186e67d73c915e0e5","slug":"man-sent-to-jail-in-theft-case-died-at-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: चोरी के आरोप में एक सप्ताह पहले भेजा था जेल, तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: चोरी के आरोप में एक सप्ताह पहले भेजा था जेल, तबीयत बिगड़ने से मौत
Tue, 24 Aug 2021 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:58 AM IST
सार
नरवाना के न्यू ईस्माइलपुर रोड निवासी सोनू पर रेलवे में चोरी करने के आरोप में 2017 में मामला दर्ज हुआ था। उसी समय से सोनू फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी के मामले में एक सप्ताह पहले जेल में भेजे गए बंदी की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बंदी की मौत का आरोप जेल प्रशासन पर लगाया है। नरवाना के न्यू ईस्माइलपुर रोड निवासी सोनू पर रेलवे में चोरी करने के आरोप में 2017 में मामला दर्ज हुआ था। उसी समय से सोनू फरार चल रहा था।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले जीआरपी ने उसे पकड़कर अदालत में पेश किया। जहां अदालत के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। सोमवार देर शाम को आरोपी की तबीयत बिगड़ी तो जेल प्रशासन आरोपी को नागरिक अस्पताल में लेकर आया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन