फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man commits suicide by hanging himself in jind narwana, alleges on police torture, ASI line spot

Jind: व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप, ASI लाइन हाजिर

Tue, 16 May 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 May 2023 11:09 AM IST
सार

मृतक के परिजनों ने सुबह 68 वर्षीय मदनलाल को घर में फांसी के फंदे पर लटके देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर उसकी जांच की। मदनलाल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें तीन लोगों पर उसे प्रताड्ति करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Man commits suicide by hanging himself in jind narwana, alleges on police torture, ASI line spot
परिजनों ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के नरवाना के मोहोला धड़ा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय एक बुजुर्ग ने सुबह पांच बजे घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने नरवाना शहर थाना के दो एएसआई तथा एक अन्य व्यक्ति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतक दूध बेचने का काम करता था। उसका किसी के साथ लेनदेन था। परिजनों ने शव को जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने शव जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर रखकर लगाया जाम
मृतक के परिजनों ने सुबह 68 वर्षीय मदनलाल को घर में फांसी के फंदे पर लटके देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर उसकी जांच की। मदनलाल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें तीन लोगों पर उसे प्रताड्ति करने के आरोप लगाए हैं। इन लोगों से उसका लेनदेन था। इन तीन लोगों में दो पुलिस के एएसआई भी हैं। इसके बाद काफी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल नरवाना में पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


डीएसपी रवि खुंडिया पहुंचे मौके पर, एएसआई को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया
इसके बाद परिजन शव को लेकर अस्पताल के बाहर से गुजर रहे जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर पहुंच गए और सड़क के बीच शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी रवि खुंडिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन तुरंत पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल जाम जारी है। परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed