फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Life imprisonment to six convicted of murder in Jind of Haryana

जींद में छह को उम्रकैद: हत्या कर बॉयलर में डाल दिया था शव, अब जीवन कटेगा सलाखों के पीछे

Mon, 18 Sep 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 09:56 PM IST
सार

कालवा गांव में वर्ष 2019 में वारदात हुई थी। शव दो दिन बाद बरामद हुआ था। यह मामला अदालत में विचाराधीन था। सभी दोषियों पर 45-45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
Life imprisonment to six convicted of murder in Jind of  Haryana
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के जींद के कालवा गांव में वर्ष 2019 में व्यक्ति की हत्या कर तारकोल के बॉयलर में डालने के छह दोषियों को रितु गर्ग की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त सभी दोषियों पर अलग-अलग 45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इसमें अदालत ने कालवा गांव निवासी विजेंद्र, जितेंद्र, बादल, दीपक, धर्मेंद्र, रविंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन


कालवा गांव निवासी अजय ने पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21 मार्च 2019 को वह अपने पड़ोसी मनजीत के साथ गांव के साथ लगते पीर पर पूजा करने के लिए गए थे। उसी समय गांव के जितेंद्र, बादल, बिजेंद्र, दीपक, धर्मेंद्र, रविंद्र उर्फ मरिंडा ने उनके साथ मारपीट की। बाद में वह और उसका भाई सोनू व पिता धर्मपाल इसकी शिकायत करने के लिए आरोपियों के घर गए थे, जहां पर उनके साथ फिर से मारपीट की गई।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके पिता घर से लापता हो गए और उन्हें आरोपियों ने कहीं बंधक बनाकर रख लिया। पुलिस ने इस पर सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अपहरण का केस दर्ज किया। बाद में अजय और उनके परिजन धर्मपाल की बरामदगी व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने डिटेक्टिव स्टाफ को मामले की जांच सौंपी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की तो धर्मपाल की हत्या कर शव को बॉयलर में डालने की पुष्टि हुई तो पुलिस आरोपियों को लेकर प्लांट में पहुंची और बॉयलर को गैस कटर से काटकर धर्मपाल के शव को बरामद कर लिया था। उसी समय से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। इस मामले में सोमवार को रितु गर्ग की अदालत ने सुनवाई करते हुए छह दोषियों विजेंद्र, जितेंद्र, बादल, दीपक, धर्मेंद्र, रविंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed