{"_id":"66e6eca593c33ff2d50454d6","slug":"jind-woman-found-dead-in-rented-house-suspicion-of-murder-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: किराये के मकान में मृत मिली महिला, हत्या की आशंका, गर्दन पर सिलाई मशीन रखी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: किराये के मकान में मृत मिली महिला, हत्या की आशंका, गर्दन पर सिलाई मशीन रखी मिली
Sun, 15 Sep 2024 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:48 PM IST
सार
पति तीनों बच्चों के साथ अपने मां के पास भिवानी गया हुआ था। मृतका की गर्दन पर सिलाई मशीन रखी थी, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ब्राह्मणवास गांव के पास वह मकान जहां पर महिला की हत्या हुई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के जुलाना क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव के पास किराये के मकान में रहने वाली महिला मृत पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसकी गर्दन पर सिलाई मशीन रखी हुई मिली है। रविवार को आसपास के लोगों ने जब शव देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची जुलाना थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भिवानी जिले के बेडवा गांव निवासी सुनील अपने परिवार के साथ जुलाना-ब्राह्मणवास गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर बने मकान में किराये पर रहता है। दो दिन पहले वह अपने तीनों लड़कों को लेकर भिवानी अपनी मां के पास चला गया था। घर पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी आरती अकेली थी।
विज्ञापन
रविवार को आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा कि आरती का शव एक बेंच के ऊपर पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका की गर्दन पर सिलाई मशीन रखी गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मुरारी लाल, थाना प्रभारी, जुलाना।