फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, two lakh rupees, fraud, cheq, harayana

चेक से छेड़छाड़ कर खाते से दो लाख रुपये उड़ाए

Mon, 10 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 10 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
jind,  two lakh rupees, fraud, cheq, harayana
बैंक के सामने मामले से संबंधित कागज दिखाती हुई पीड़ित महिला अनिता देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 शहर की वार्ड छह निवासी एक महिला ने दो युवकों पर उसके दिए गए चेक से छेड़छाड़ करके दो लाख रुपये निकालने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसने दोनों युवकों को 200 रुपये का चेक दिया था, लेकिन दोनों युवकों ने बैंक के कर्मचारियों से मिलीभगत करके चेक से छेड़छाड़ की और उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने आरोप लगाया कि वह 16 माह से बैंक से चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। महिला ने अब इसकी शिकायत सफीदों थाना पुलिस में दी है।

वार्ड छह निवासी अनीता देवी ने सफीदों थाना पुलिस मे दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर 2015 को नवीन सैनी ने उससे 200 रुपये उधार पर मांगे थे। नकद न होने के कारण उसने 200 रुपये का चेक दे दिया था। महिला ने बताया कि नवीन ने अपने भाई सन्नी सैनी से मिलकर चेक के साथ छेड़छाड़ की और 200 की जगह पर दो लाख रुपये कर बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर उसके खाते से पैसे निकलवा लिए। इस बारे काफी समय के बाद उसे पता चला। उसने नवीन और सन्नी से बात की, तो उन्होंने उसे पैसे लौटाने की बात कही, लेकिन आज तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि ये पैसे बैंक कर्मियों की मदद से ही निकाले जा सके है। इसलिए उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक, कैशियर, नवीन और सन्नी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जांच जारी, होगी कार्रवाई
मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैंक जांच के लिए तैयार
बैंक प्रबंधक तरुण कुमार ने कहा कि महिला के लगाए आरोप बेबुनियाद है। महिला ने उनके बैंक से खाता भी बंद करवा दिया था। आज महिला का आरोप लगाना गलत है। बैंक के पास महिला के दिए चेक और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। बैंक ने सभी कागज दिखा दिए  हैं। चेक में किसी प्रकार की कोई कटिंग नहीं है, जिससे किसी व्यक्ति पर शक किया जाए। बैंक सभी तरह की जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed