फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, school girl, commited, suside, case file, harayana

छेड़छाड़ से आहत होकर छात्रा ने निगला जहर

Fri, 24 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 24 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्रा को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा ने बयान दिए और तीन युवकों पर छेड़छाड़ कर परेशान करने के आरोप लगाए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती जींद में किसी कॉलेज में डीएड कर रही है। दो दिन पहले जब वह कालेज में पढ़ने के लिए आ रही थी तो इसी दौरान गांव ढाठरथ निवासी अंकित, गांव जामनी निवासी अमरनाथ, कमल ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती के विरोध के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोगों ने छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


छात्रा के जहर निगलने की सूचना पाकर मजिस्ट्रेट अस्पताल में पहुंचे और उनके समक्ष बयान दर्ज हुआ। इस दौरान छात्रा ने आरोप लगाया कि तीनों ही युवक उसको कॉलेज में जाते हुए परेशान करते थे और उसके साथ छेड़छाड़ की जाती थी। उनकी इस परेशानी से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने छात्रा के दिए गए बयान के आधार पर गांव ढाठरथ निवासी अंकित, गांव जामनी निवासी अमरनाथ, कमल के खिलाफ मामला दर्ज करकेेे जांच शुरू कर दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज कर लिए है और उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed