{"_id":"6546689457e832158809d733","slug":"jind-principal-accused-of-doing-obscene-acts-with-girl-students-arrested-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी प्राचार्य काबू, 60 छात्राओं ने महिला आयोग के समक्ष लगाए थे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी प्राचार्य काबू, 60 छात्राओं ने महिला आयोग के समक्ष लगाए थे आरोप
Sat, 04 Nov 2023 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:21 PM IST
सार
पुलिस के लिए अश्लील हरकत का मामला गले का फांस बना हुआ था। 60 छात्राओं ने महिला आयोग के सामने प्राचार्य पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के के एक राजकीय स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को प्राचार्य को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस प्राचार्य को रिमांड में लेकर पूछताछ भी कर सकती है। महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन
उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने पांच पेज का पत्र भेज कर प्राचार्य पर अश्लील हरकत व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
मामले में हरियाणा महिला आयोग ने सज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग की डीईओ, डीएसपी को दो नवंबर को पंचकूला में तलब किया गया था। महिला आयोग को जो जांच रिपोर्ट मिली, उसमें 50 छात्राओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा 10 छात्राओं ने प्रताड़ित करने की बात कही थी।
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मामले की निष्पक्षता से जांच करने व आरोपी की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित कर 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।
डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि आरोपी प्राचार्य को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी को पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।