फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, police, team fired by criminals,ran away, investication start, harayana

गो तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर की फायरिंग, फरार

Tue, 24 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 24 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
jind,  police, team fired by criminals,ran away, investication start,  harayana
तस्करों की गाड़ी की जांच करते डीएसपी वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बनियाखेड़ा के निकट रविवार रात को पिकअप सवार गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस और गो रक्षा दल के सदस्यों के पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस की पीसीआर को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान गाड़ी कच्चे रास्ते पर उतर गई और धंस गई। इसके बाद गो तस्कर रात को अंधेरे और धुंध का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तस्करों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से पांच बैल व एक गाय को बरामद किया है। पुलिस ने पीसीआर इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम व गो संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद की तरफ से गो तस्कर गायों को भरकर पानीपत की तरफ लिंक रास्तों से निकल रहे हैं। सूचना के आधार पर गो रक्षा दल के सदस्यों ने उनका पीछा किया और पुलिस ने गांव बनियाखेड़ा के निकट नाका लगा लिया। पुलिस ने जब पिकअप गाड़ी को आते देख नाके को बंद करने का प्रयास किया तो गो तस्करों ने पीसीआर को सीधी टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान गो रक्षा दल के सदस्यों की गाड़ी सामने से आ गई और उसने गो तस्करों की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें तस्करों की गाड़ी कच्चे रास्ते में उतर गई और धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आते देखकर गो तस्करों ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग करते हुए धुंध का फायदा उठाकर खेतों से होते हुए फरार हो गए। पिकअप की टक्कर लगने से पीसीआर सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप की तलाशी ली। जहां से पांच बैल और एक गाय को बरामद किया। पकड़ी गई पिकअप गाड़ी यूपी के नंबरों की है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले बैलों को धड़ौली गोशाला में छोड़ दिया।

पीसीआर इंचार्ज महावीर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम, गो संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पीसीआर को टक्कर मारने की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया।


जानलेवा हमला किया
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गो तस्करों ने पुलिस की पीसीआर को टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed