फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, one arrest, drugs, harayana

सात किलो नशीले पदार्थों सहित एक युवक गिरफ्तार

Thu, 11 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Thu, 11 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
jind, one arrest, drugs, harayana
आरोपी के साथ सब इंस्पेक्टर हरिओम व उनकी टीम के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 शहर की वाल्मीकि बस्ती में पुलिस ने छापामारी करके एक युवक को तीन किलो 710 ग्राम चूरा पोस्त और तीन किलो 280 ग्राम डोडा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


रोहतक रोड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि टीम के साथ रोहतक रोड पर रात्रि में गश्त के समय  सूचना मिली कि एक युवक रामनगर कालोनी में बैग लेकर खड़ा है। उसके पास बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ है। पुलिस ने मौके पर छापामारी की। वहां खड़े एक युवक को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तीन किलो 710 ग्राम चूरा पोस्त, तीन किलो 280 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। युवक ने पूछताछ में अपनी पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी सोमपाल उर्फ सोम के रूप में दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed