फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,jail

पत्नी के हत्यारे को दस वर्ष की कैद, दस हजार रुपये जुर्माना

Wed, 06 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पीट पीटकर पत्नी की हत्या करने के दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने एक व्यक्ति को दस वर्ष की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की एवज में दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

 हैबतपुर गांव निवासी राममेहर ने सात फरवरी 2014 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन भतेरी की शादी लगभग दस साल पहले गांव अनूपगढ़ निवासी विरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसरालीजन भतेरी को तंग कर रहे थे। इसी बीच भतेरी ने तीन लड़कियों को जन्म दिया। जिसके बाद भतेरी पर अत्याचार और बढ़ गए।
विज्ञापन

राममेहर ने आरोप लगाया था कि भतेरी को लड़का पैदा नहीं होने पर विरेंद्र की दूसरी शादी रचाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन भतेरी विरेंद्र की दूसरी शादी में रोड़ा बनी हुई थी। जिसके चलते उसके पति विरेंद्र ने भतेरी की बेरहमी से पिटाई की। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर मृतका के पति विरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने पत्नी की हत्या करने के जुर्म में विरेंद्र को दस वर्ष की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed