{"_id":"5723a6534f1c1b5b1fa91b67","slug":"jind-news-hindi-news-6-trackter-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी विभाग ने की छापेमारी, छह ट्रैक्टर-ट्राली लिए कब्जे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहरी विभाग ने की छापेमारी, छह ट्रैक्टर-ट्राली लिए कब्जे में
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए ट्रैक्टर।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर से रेत का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। बृहस्पतिवार देर सांय अवैध खनन में जुटे लोगों में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब नहरी विभाग के एक्सईएन अनिल सबरवाल ने अचानक छापामारी कर दी। इस दौरान लोग अपने छह ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बाद में अधिकारियों ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों के इन्हें सुपुर्द कर दिया।
हांसी बुटाना ब्रांच नहर करनाल के गांव मुनक से लेकर उपमंडल के गांव मुआना तक लगभग तीस किलो मीटर तक का दायरा तीन जिले करनाल, पानीपत और जींद के अंतर्गत आता है, जिस पर लोगों द्वारा बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है। हांसी ब्रांच से निकाली गई रेत को बाजार मेें प्रति ट्राली मात्र 1000 से 1200 रुपये में बेच रहे हैं। इस रेत को निकालने के लिए कई परिवार लगे रहते हैं। इस रेत की कीमत बाजार में लगभग 2500 से 3000 रुपये तक आंकी जा रही है।
उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से नहर से रेत का खनन कर रहे हैं। छापामारी की, मौके से लोग फरार हो गए। इस दौरान छह ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर पकड़ी हैं। जिन्हें माइनिंग विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अनिल सबरवाल एक्सईएन नहरी विभाग।