फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, loot in train, harayana

नकाबपोश युवकों ने ट्रेन घुसकर छीनी नकदी

Thu, 23 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
jind,  loot in train,     harayana
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पानीपत से जींद आ रही ट्रेन में सफीदों रेलवे स्टेशन में आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने एक यात्री पर लाठी-डंडों से हमला कर नकदी और जरूरी कागजात छीन लिए। बाद में आरोपी अगले स्टेशन पर उतरकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्जकर एक युवक को नामजद करके सात-आठ अन्य के खिलाफ हमला करने और लूटपाट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गांव सिवाहा निवासी कुलबीर ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत की नरवाल नेशनल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में गार्ड का कार्य करता है। 20 मार्च की रात को पानीपत से जींद आने वाले ट्रेन में सवार होकर घर की तरफ आ रहा था। जब ट्रेन सफीदों रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो इसी दौरान सात-आठ नकाबपोश युवक ट्रेन में सवार हो गए और आते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके कोट को उतार लिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके कोट में 1210 रुपये की नकदी, रेलवे पास, मोटरसाइकिल की आरसी सहित अन्य जरूरी कागजात थे। इस दौरान पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन आ गया और आरोपी रेलगाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने फोन कर अपने पिता को बुलाया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उसने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में गांव सिवाहा निवासी मनजीत भी शामिल था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव सिवाहा निवासी मनजीत को नामजद करके सात-आठ अन्य के खिलाफ हमला करके नकदी छीनने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed