{"_id":"58d809694f1c1bfc411a271b","slug":"jind-knife-fight-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में युवक के पेट में मारा चाकू, गंभीर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी में युवक के पेट में मारा चाकू, गंभीर, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरवाना की धर्मसिंह कालोनी में पुरानी रंजिश के कारण एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
धर्मसिंह कॉलोनी निवासी सुभाष ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली के दिन उसका भतीजा प्रवीन अपनी पत्नी को दवा दिलाने जा रहा था। इसी दौरान उनकी ही कॉलोनी के अशोक उर्फ शौकी, बंटी, रोहताश ने उनके ऊपर छींटाकशी करने लगे, लेकिन उस समय तो वह चुपचाप वहां से निकल गए।
जब गत दिवस आरोपियों की गतिविधियों का उलाहना देने के लिए बंटी के घर गए तो वह तैश में आ गया। इस दौरान अशोक उर्फ शौकी अपने घर पर रखा तेजधार चाकू ले आया और सीधे उसके भतीजे प्रवीन के पेट में घुसा दिया। इसके बाद जब उनके परिवार के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो अशोक उर्फ शौकी के परिवार के अन्य लोग भी तेजधार हथियारों से लैस होकर आए गए और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाद में बीच बचाव करने के बाद आरोपी धमकीदेते हुए मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से घायल प्रवीन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्मसिंह कालोनी नरवाना निवासी अशोक उर्फ शौकी, बंटी, रोहताश, कौशल्या, सतपाल, फतेह सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ शौकी और बंटी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।