फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Khap and farmer organizations united in the case of molestation of girl students

Jind: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में खाप और किसान संगठन हुए एकजुट, सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव किए पारित

Fri, 10 Nov 2023 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 07:46 PM IST
सार

बार एसोसिएशन से अनुरोध किया कि आरोपी प्राचार्य को कोई वकील मुहैया न करवाए। कहा कि संलिप्त स्टाफ और संरक्षण देने वाले नेता का भी पुलिस खुलासा करे। पुलिस मजबूत केस बनाकर अदालत में पैरवी करे। 

विज्ञापन
Jind: Khap and farmer organizations united in the case of molestation of girl students
उचाना तहसील में हुई पंचायत में भाग लेते खाप नेता एवं विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य के खिलाफ उचाना तहसील परिसर में खापों और किसान संगठनों की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त अध्यक्ष मंडल आजाद पालवां, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश रेढू, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधू समेत दूसरे प्रतिनिधियों ने की।

विज्ञापन


पंचायत में ये प्रस्ताव हुए पारित
पंचायत में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें बार एसोसिएशन से अनुरोध किया जाएगा कि आरोपी प्राचार्य को वकील मुहैया न करवाया जाए। आरोपी प्राचार्य के साथ इस मामले में संलिप्त स्टाफ या दूसरे कर्मचारी और राजनीतिक संरक्षण देने वाले बड़े नेता को भी गिरफ्तार किया जाए। पुलिस कार्रवाई में रहीं खामियों को ठीक करते हुए इस केस को मजबूत बनाया जाए। अगर इन प्रस्तावों पर अमल नहीं किया जाता है तो प्रदेशभर की खापों की बैठक बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


आजाद पालवां ने कहा कि आरोपी प्राचार्य ने जहां पर भी नौकरी की, वहीं से आरोपी को बाहर निकाला गया। प्राइवेट स्कूल से लेकर सरकारी स्कूलों में ड्यूटी के दौरान आरोपी के खिलाफ शिकायतें आईं, लेकिन बड़े नेता के दबाव के कारण शिकायतों को दबा दिया गया। नियमों के अनुसार जिस अध्यापक या प्राचार्य की छवि साफ-सुथरी हो, उसे ही कन्या स्कूल में ड्यूटी पर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बावजूद प्राचार्य के खिलाफ कई दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं द्वारा शिकायत भेजे जाने के बाद भी कई माह तक मामला दबा रहा। पंचायत में कहा गया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में निरीक्षण किया और खामियां मिलीं, उसी समय प्राचार्य को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। पंचायत में मांग की गई कि कुछ स्टाफ सदस्य ने प्राचार्य का साथ दिया, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।


अकेला आदमी यह घिनौना कार्य नहीं कर सकता, बड़े राजनेता का इसमें हाथ : गुरविंदर
कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, अखिल भारतीय किसान सभा के उपप्रधान ज्ञानी राम ने कहा कि बार एसोसिएशन को ऐसे व्यक्ति का केस नहीं लड़ना चाहिए और जिन्होंने इनका साथ दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर ने कहा कि अकेला आदमी यह घिनौना कार्य नहीं कर सकता, बड़े राजनेता का इसमें हाथ है। इस मौके पर समुंदर फोर, छज्जूराम कंडेला, बलविंदर उचाना, बीरा करसिंधु, शीला छातर, मनोज कुमारी बरसोला भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed