{"_id":"57aa2d724f1c1b8e34ee44da","slug":"jind-harayana-police-mann-suspend-mis-behave-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर में घुसे पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गश्त के लिए राइडर पद पर भर्ती हुए हरियाणा पुलिस के एसपीओ जवान द्वारा बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसकर मां-बेटी के साथ बदसलूकी करने का मामला समाने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस उच्च अधिकारियों ने पुलिसकर्मी राजबीर को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि सोमवार देर सांय को एक राजबीर नाम का व्यक्ति बिजली कर्मचारी बनकर उनके घर में घुस गया। उक्त व्यक्ति पुलिस की वर्दी में राइडर बाइक पर घर में घुसा था। घर में अकेली मां-बेटी से बिजली मीटर के बारे में पूछताछ करने लगा। मां-बेटी ने कहा कि घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं हैं, तो वे पुलिसकर्मी उनसे कहने लगा कि मुझे लघुशंका के लिए जाना है, बाथरूम कहां है।
तब-तक मैं बाथरूम करके आऊं तुम मेरे लिए चाय बनाकर लाओ। लड़की ने चाय बनाने से मना किया, तो पुलिसकर्मी ने लड़की के साथ बदसलूकी करते हुए मां-बेटी से उल्टे-सीधे सवाल करने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी के व्यवहार को देख कर दोनों मां-बेटी बुरी तरह डर गईं और परिजनों को फोन करकेे घर बुलाया। परिजनों आने से कुछ देर पहले ही उक्त पुलिसकर्मी मकान से रफूचक्कर हो गया। बाद में देर रात को वार्ड नंबर-11 के लोग एकत्रित होकर वार्ड के एमसी तथा नगरपालिका के उप-प्रधान रोशन लाल मित्तल के साथ सफीदों चौकी में पहुंचे और पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने चौकी पहुंचकर परिजनों को शांत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों में से लड़की से आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान करवाई। लड़की के पहचान करने पर पुलिस उच्च अधिकारियों से बात करके पुलिसकर्मी राजबीर को लाइन हाजिर कर दिया।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लड़की की पहचान के आधार पर फौजी कोटे से भर्ती हुए एसपीओ पुलिसकर्मी राजबीर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उस पर लड़की और उसकी मां के साथ बदसलूकी करने के आरोप हैं।