{"_id":"57bc9fbc4f1c1b8f29d4efa0","slug":"jind-harayana-highway-jaam-100-people-case-file-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्टेट हाईवे जाम करने पर 100 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट हाईवे जाम करने पर 100 के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद-पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर बस अड्डे पर जाम लगाकर स्टेट हाइवे बाधित करने के आरोप में पुलिस ने लगभग 100 लोगों के खिलाफ स्टेट हाइवे बाधित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआई सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस लगभग 100 अज्ञात लोगों जींद-पानीपत हाईवे पर मनोहरपुर बस अड्डे पर रोडवेज बसें नहीं रुकने पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस पार्टी ने जाम लगाने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ भी दुर्व्यवहार किया गया। रास्ता बाधित होने के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ स्टेट हाइवे बाधित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन