फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, rohtak pgi, criminal arrest, suspect, harayana

बुजुर्ग की हुई पहचान, दूसरे संदिग्ध को पीजीआई रोहतक भेजा गया

Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव रिटौली में पकड़े गए दो संदिग्ध लोगों में से बुजुर्ग की पहचान हो गई, जबकि दूसरे की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई। पकड़ा गया बुजुर्ग लगभग एक माह से लापता था और उसके लापता होने की शिकायत भी कुरुक्षेत्र पुलिस के पास दर्ज है। पहचान होने के बाद बुजुर्ग का पौत्र पिल्लूखेड़ा थाने पहुंचा, लेकिन बुजुर्ग के पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के कारण उसके पौत्र के हवाले कर दिया। जबकि पकड़ा गया दूसरा युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई। मंगलवार को पुलिस युवक का मानसिक संतुलन जांचने के लिए पीजीआई रोहतक लेकर गई।वहीं जिस संदिग्ध की पहचान हुई है, उसके बारे में अमर उजाला ने पहले मंगलवार के अंक में जानकारी प्रकाशित कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव रिटौली में पकड़े गए बुजुर्ग की पहचान गांव चम्मूकलां, इस्माइलाबाद कुरुक्षेत्र निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में कश्मीर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची। जहां पर पता चला कि कश्मीर सिंह 12 सितंबर से लापता है और वह गुरुद्वारे में माथा टेकने के गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। कश्मीर के जींद पुलिस द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद उसका पौत्र हरमनदीप यहां पर पहुंचा। जहां पर उसने कश्मीर सिंह को पहचान लिया। उसने बताया कि कश्मीर सिंह उनका दादा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कश्मीर सिंह के दो बेटों की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह मानसिक संतुलन खो बैठा था और उसके बाद से वह लापता था। इसके बाद परिजनों ने इस्माइलाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने जब बुजुर्ग को पकड़ा तो उसने अपने गांव का नाम गांव चम्मूकलां बताया तो ग्रामीण जम्मू समझ बैठे और इस्माइलाबाद को इस्लामाबाद पाकिस्तान समझ बैठे। इसके कारण ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा संतुष्टि होने के बाद बुजुर्ग कश्मीर सिंह को उसके पौत्र के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक अब भी संदिग्ध
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दूसरे युवक फिलहाल भी संदिग्ध बना है। पकड़ा गया युवक अपना नाम आकाश और मथुरा का रहने वाला बता रहा है, लेकिन पुलिस ने उसके बताए गए स्थान पर जानकारी ली, लेकिन उसके सही पते का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए दूसरे युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा है। इसलिए मंगलवार को पुलिस की टीम संदिग्ध युवक को पीजीआई लेकर गई। जहां पर उसके मानसिक लेवल की जांच करवाई जाएगी।  


एसएसपी शशांक आनंद न बताया कि पकड़े गए एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है और उसके परिवार के लोगों के हवाले कर दिया। जबकि दूसरे संदिग्ध की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसके मानसिक संतुलन जांचने के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed