{"_id":"57e977364f1c1bbb6f5741ae","slug":"jind-harayana-crime-news-rape-relative-police-case-files-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" छह साल से यौन शोषण, पंचायत ने समझाया फिर भी नहीं माना मामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल से यौन शोषण, पंचायत ने समझाया फिर भी नहीं माना मामा
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी जांच करते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के बाहर जहर निगलने वाली युवती ने मामा की प्रताड़ना से तंग आकर उसने लगभग एक माह पहले महिला थाने में शिकायत की थी, लेकिन इस दौरान उसके मामा के परिवार के लोग थाने पहुंच गए और उसे गांव ले जाकर पंचायती तौर पर सुलझाने की बात कही। उस समय पंचायत में शामिल लोगों ने उसके मामा को थप्पड़ मारकर पीड़िता को आश्वासन दिया कि भविष्य में वह उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं करेगा। इसके बाद उसने समझौता कर अपनी शिकायत को वापस ले लिया। इसके बाद भी मामा की प्रताड़ना जारी रही। तीन दिन पहले उसके मामा ने उसे मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरीके से बच गई।
बचपन में ही छोड़ दिया था नाना-नानी के पास
युवती ने बताया कि वह कैथल जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह करीब तीन साल की थी तो उसके माता-पिता ने उसे नाना-नानी के पास छोड़ दिया था। छह साल पहले मामा ने उसका यौन शोषण करना शुरू किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। वह गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। लगभग एक माह पहले जब उसने महिला थाने में शिकायत दी, तो उसके बाद से उसे पढ़ने नहीं दिया जा रहा है।
युवती को दी पुलिस सुरक्षा
डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने बताया कि युवती ने अपने ही पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती के बयान के आधार पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती को पुलिस सुरक्षा दी गई और दो महिला पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात की हैं। युवती को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।