{"_id":"580275854f1c1b6c6128f01e","slug":"jind-harayana-crime-news-policeman-murder-advocate-and-4-get-jail-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी की हत्या के जुर्म वकील सहित चार को सश्रम आजीवन कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी की हत्या के जुर्म वकील सहित चार को सश्रम आजीवन कारावास
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के भिवानी रोड पर लगभग पांच साल पहले मकान पर धरपकड़ करने गए पुलिस कर्मी की हत्या करने व दो पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के जुर्म में अदालत ने वकील सहित चार लोगों को सश्रम आजीवन कारावास व दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार 17 दिसंबर 2011 को भिवानी रोड नाके पर एएसआई नरेश कुमार तैनात थे और पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भिवानी रोड निवासी ओमप्रकाश लाठर व उसका एडवोकेट बेटा सुनील लाठर मोटरसाइकिल पर वहां आए।
विज्ञापन
यहां पर मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को लेकर पुलिस कर्मी व ओमप्रकाश, सुनील के साथ बहस हो गई और काफी तनातनी हो गई। इसी दौरान ओमप्रकाश अपने घर चला गया, लेकिन नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी। इसके बाद डीएसपी ओमसिंह बल्हारा अपराध शाखा पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे। यहां पर पूछताछ करने के लिए अपराध शाखा में तैनात हवलदार ओमप्रकाश, सुभाष, अशोक व बलवान घर के अंदर घुस गए। घर के अंदर घुसते ही ओमप्रकाश लाठर के परिवार के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें हवलदार राजकुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में भिवानी रोड निवासी ओमप्रकाश, उसके बेटे एडवोकेट सुनील लाठर, सुमित, शांति देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए चारों को सश्रम आजीवन कारावास व दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।