{"_id":"57cdba1a4f1c1be906316fea","slug":"jind-harayana-crime-news-accident-1-dead-three-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में घायलों का ईलाज करते हुए चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ईक्कस के निकट सोमवार दोपहर को कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा देख रास्ते से निकल रहे सीबीआई पंचकूला के सीनियर जज जगदीप लोहान वहीं पर रुक गए और अपने सुरक्षा कर्मियों की सहायता से गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सीनियर जज ने रास्ते से निकल रहे एक कैंटर चालक से आग्रह किया और सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
बाइक को चपेट में लेकर गाड़ी पेड़ से टकराई
पुलिस के अनुसार गांव रामराये निवासी संजीव और उसका छोटा भाई पारथ कार में सवार होकर जींद की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव ईक्कस के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। इसमें कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
हादसे में मरने वाले बाइक सवार युवक और घायल की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए तलाशी ली, लेकिन उनके पास से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई, जबकि तीन घायल हुए हैं। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।