फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, accident, 3 men dead, road accident, jind, harayana

ट्रैक्टर के नीचे आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Mon, 10 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 10 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, accident, 3 men dead, road accident, jind,  harayana
नागरिक अस्पताल में पहुंच परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गांव निडाना के निकट तुड़े से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा होने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई। मृतकों के शवों का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मृतक दो युवक एक ही गांव के है।


पुलिस के अनुसार गांव लुदाना निवासी अक्षय (20), नवीन (19), गांव ललीताखेड़ा निवासी नवनीत (15) रविवार देर शाम जींद की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव निडाना के निकट पहुंचे तो तुड़े से भरे ट्रैक्टर ट्राली को क्रॉस करने लगे तो सामने से बाइक आ गई। अचानक सामने से बाइक आने के चलते बाइक असंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली का टायर तीनों के ऊपर से निकल गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन



हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवकों को उठाने का प्रयास किया तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों ही मेहनत मजदूरी का कार्य करते थे और रविवार को भी मजदूरी करके घर पर पहुुंचे थे, लेकिन शाम को वह तीनों बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ आ रहे थे। जहां पर हादसे का शिकार हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। मामले के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि तीनों ही युवक जींद की तरफ आ रहे थे। तुड़े से भरे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से तीनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत घर का इकलौता चिराग
ललीतखेड़ा निवासी नवनीत घर का इकलौता चिराग था। ग्रामीणों ने बताया कि जगतराम का इकलौता पुत्र नवनीत मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। मरने वाले तीनों ही युवक दोस्त थे और इकट्ठे ही रहते थे। रविवार को भी नवनीत अपने दोस्तों से मिलने के लिए गांव लुदाना गए थे। तीनों बाइक पर सवार होकर जींद के लिए निकले थे। जहां पर हादसे का शिकार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed