फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, gun point, loot, harayana

पिस्तौल सटाकर बाइक और मोबाइल लूटे

Wed, 12 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 12 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
jind,  gun point, loot,   harayana
gunpoint - फोटो : demo pic

विज्ञापन

गांव दबलैन के निकट पिस्तौल के बल पर चार युवकों ने एक बाइक और मोबाइल लूट लिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव दबलैन निवासी रामफल ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य के लिए नरवाना आया था।

जब वह घर की तरफ लौट रहा था तो गांव दबलैन आने से पहले चार युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो युवकों ने उस पर पिस्तौल तान दी। बाद में गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक, मोबाइल और जरूरी कागजात छीन लिए। इसके बाद चारों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल
जींद (ब्यूरो)। दालमवाला होटल के निकट पैदल जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करकेे जांच शुरू कर दी। भटनागर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंप्यूटर सेंटर की तरफ पैदल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। जब वह दामलवाला होटल के निकट पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसे धक्का मारकर मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed