{"_id":"58d0221f4f1c1b2f4a1a2515","slug":"jind-girls-three-girls-kidnap-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लड़कियों का अपहरण, बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लड़कियों का अपहरण, बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर से गायब होने के बाद घर लौटी तीनों लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव मालवी से तीन बाबाओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बच्चियों का अपहरण कर लिया। बच्चियों के लापता होते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। करीब छह घंटे बाद लड़कियां गांव आसन में मिली।
बच्चियों के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। गांव मालवी की 12 वर्षीय वैजंती ने बताया कि वह अपनी आठ वर्षीय बहन मनीषा और आठ वर्षीय सहेली मौसम के साथ रविवार को अपने घर से गांव में ही अपनी सहेली के पास कॉपी देने के लिए जा रही थी। घर से थोड़ी दूरी पर चलते ही दो बाइक पर सवार तीन बाबाओं ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर कर बाइक पर बैठा लिया। जब उन्हें होश आया तो वह जुलाना में पुरानी अनाज मंडी के पास पाया। जुलाना से तीनों लड़कियां बाइक पर किसी से लिफ्ट लेकर अपने मामा के यहां आसन गांव में चली गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने आसन गांव में पहुंचकर लड़कियां को वापस लाए।
छह घंटे के बाद मिली लड़कियां
वैजंती और मनीषा के पिता बिल्लू ने बताया कि रविवार की दोपहर तीनों लड़कियां घर में ही खेल रही थी। लड़कियों की मां खेत में गईं थी। घर पर लड़कियां अकेली थी। रविवार तीन बजे वह घर पहुंचा तो लड़कियां घर से लापता थीं। आसपास लड़कियों की तलाश की गई। गांव में बने मंदिर में लगे लाउड स्पीकर पर लड़कियों की मुनादी करवाई गई। करीब छह बजे लड़कियों के मामा आसन गांव से फोन आया कि लड़कियां यहां पहुंच गई हैं। इसके बाद वह आसन जाकर वहां से लड़कियों वापस ले आया। लड़कियां बता रही है कि तीन ढोंगी बाबा उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए थे।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिली है शिकायत
तीन लड़कियों का बाबाओं ने अपहरण कर लिया इसकी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। अगर पुलिस के पास शिकायत आएगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी। -रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।