{"_id":"58cec8b74f1c1be3431a18a7","slug":"jind-fire-in-oil-mill-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
आग से जला हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाट रोड पर स्थित सरसों के तेल मिल में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा हादसा टला। हाट रोड स्थित एक तेल मिल का मालिक राघव गोयल रात मिल बंद करके घर पर गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक मिल में आग लग गई।
आग से मिल में धुआं निकलने लगा और कुछ देर बाद आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। धुएं से परेशान होकर लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि मिल से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। पड़ोसियों ने सूचना मिल के मालिक को दी। मिल मालिक ने इसकी सूचना सफीदों फायर बिग्रेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड गाड़ी सूरजकुंड मेले में गई होने की बात कही गई। फायर ब्रिगेड गाड़ी न आने की सूरत में पड़ोसियों की मदद आग पर काबू पाया गया। मिल मालिक राघव गोयल के पिता राजकुमार गोयल ने बताया कि घटना से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।