फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, crime, suicide, court,

पूर्व थाना प्रभारी व ठेकेदार की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

Tue, 14 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 14 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पिछले माह 18 तारीख को कान्फेड के स्टोर कीपर ईश्वर की आत्महत्या के मामले में जुलाना थाना के पूर्व प्रभारी रामनिवास और कान्फेड के ठेकेदार राकेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को अदालत ने खारिज कर दी। हालांकि, इस मामले में हाईकोर्ट ने एक अन्य आरोपी पूर्व डीएफएससी अशोक कुमार की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्टोर कीपर ईश्वर सिंह का शव 18 जनवरी को उनके घर में ही मिला था। ईश्वर सिंह के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तत्कालीन डीएफएससी अशोक कुमार, जुलाना थाना प्रभारी रामनिवास व ठेकेदार राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद पांच दिन तक चले धरने के बाद ईश्वर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ऐसे में अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर आरोपियों को बड़ा झटका माना जा रहा है। मामले के जांच अधिकारी व अपराध शाखा के डीएसपी अजमेर सिंह के अनुसार अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed