फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, crime, marrige, ,stop, police

रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव पड़ाना में रविवार देर शाम को जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय ने एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवाया। शादी में जहां दूल्हे की उम्र लगभग 26 वर्ष थी वहीं लड़की नाबालिग 17 वर्ष पाई गई। दोनों के परिवारजनों ने लिखित में लड़की के बालिग होने तक शादी नहीं करने का प्रशासन को शपथ पत्र दिया।

जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर को महिला हेल्प लाइन से सूचना मिली थी कि जिले के पडाना गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी 28 फरवरी को होनी थी, लेकिन उसके परिजन गुप्त तरीके से आज देर रात को ही उसकी शादी कर रहे हैं और बारात भी गांव करेला से आएगी। इस पर कार्यवाही करते हुए सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान महिला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि परिजन शादी की तैयारी कर रहे हैं। इस पर दोनों पक्षों को महिला पुलिस थाने में बुलाया गया और लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो पहले तो कोई भी सबूत देने में आना कानी की लेकिन जब सख्त कार्यवाही करने की बात कही।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद  स्कूल सर्टिफिकेट पत्र दिखाए उसमें लड़की नाबालिग पाई गई और दूल्हे की उम्र 26 वर्ष मिली। इस मामले में जब दोनों के परिवारजनों से बातचीत की गई और परिवार जनों को भी समझाया गया कि लड़की नाबालिग है इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग लड़की की शादी करते हैं तो आप सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed