{"_id":"584ef00c4f1c1b6a6f649f40","slug":"jind-crime-army-man-come-in-jind-bag-stolen-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान से युवकों ने बैग झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान से युवकों ने बैग झपटा
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना की पोस्ट ऑफिस वाली गली के निकट छुट्टी लेकर घर लौट रहे सेना के जवान से तीन युवकों ने चाकू के बल पर बैग छीन लिया। युवकों से झड़प के दौरान सैनिक को चोट आई और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव इस्मालपुर निवासी वीरेंद्र ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना में मेरठ जिले में कार्यरत है। वह छुट्टी पर घर आया था। जैसे ही वह रेलगाड़ी से नीचे उतरकर शहर की तरफ जा रहा था तो इसी दौरान तीन युवक आए उसका बैग को झपटने लगे।
जब उसने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इसमें उसे काफी चोट आई। बाद में युवक उसके बैग को लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि बैग में उसके कपड़े और अन्य कीमती सामान था। बाद में उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।