{"_id":"588b94924f1c1b165dcf4466","slug":"jind-79-thoushand-rupees-fraud-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के खाते से निकाले साढ़े 79 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक के खाते से निकाले साढ़े 79 हजार
अमर उजाला ब्यूराो, जींद
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का अधिकारी बनकर एक पूर्व सैनिक के एटीएम की जानकारी लेकर 79 हजार 338 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व सैनिक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव सिरसाखेड़ी निवासी पूर्व सैनिक सुभाष ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को वह स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मुख्यालय से मैनेजर बताया।
उसने कहा कि आपके एटीएम को सीएसडी कार्ड और मेडिकल कार्ड से जोड़ना है। अगर जल्द ही इसको नहीं जोड़ा गया तो अपने कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान उसने एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी और उसके बाद खाते से 79 हजार 338 रुपये निकलने का मैसेज आया। बाद में इसके बारे में बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते से पैसे निकाले गए और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन