फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jincashiyer, 4 person case filed, fraud, crime news, harayana

सुसाइड करने वाले हेड कैशियर सहित 4 कर्मियों पर किया गबन का मामला दर्ज

Wed, 12 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 12 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रोडवेज की सब डिपो नरवाना में 25 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने मृत हेड कैशियर सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोडवेज महाप्रबंधक जींद कार्यालय ने शहर थाना नरवाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सब डिपो नरवाना के हेड कैशियर राधेश्याम ने सात सितंबर को सुसाइड कर लिया था। सुसाइड करने से पहले राधेश्याम ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें रोडवेज के कुछ कर्मचारियों पर गबन करके पैसे वापस नहीं देने के आरोप लगाए थे। गबन का मामला सामने आते ही रोडवेज के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


विभाग के महाप्रबंधक ने नरवाना कैश ब्रांच का पूरा रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच करवाई, जिसमें लगभग 25 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई। गबन का मामला सामने आने के बाद नरवाना बस स्टैंड में कैशियर अमरीक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। जांच में सामने आया कि कैशियर अमरीक सिंह पिछले छह-सात माह से कैश ब्रांच में कार्य कर रहा था। गबन के इस मामले में अमरीक सिंह के अलावा रोडवेज परिचालक राजकुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। गबन का मामला खुलता देखकर परिचालक राजकुमार पिछले दिनों नरवाना बस स्टैंड से बदलकर कैथल बस डिपो में चला गया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने महाप्रबंधक आरएस पूनिया की शिकायत पर मृत हेड कैशियर राधेश्याम, कैशियर अमरीक सिंह, परिचालक राजकुमार और रमन के खिलाफ गबन तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह का कैश नहीं जमा करवाया डिपो में
रोडवेज अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पाया कि सब डिपो के अंतर्गत चलने वाली रोडवेज बसों का एक सप्ताह में बेची गई टिकटों से आए कैश को विभाग के खाते में जाम नहीं करवाया। गबन के मामले की शुरुआत 30 अगस्त से शुरू हुई और सात सितंबर तक बिकी लगभग 25 लाख रुपये की टिकटों का कैश विभाग के खाते में जमा करवाने की बजाए अपने पास रख लिया। इसी दौरान सात सितंबर को हेड कैशियर राधेश्याम ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों को गबन का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय से 25 लाख रुपये के गबन की शिकायत मिली है। गबन के एक आरोपी हेड कैशियर ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। रोशनलाल, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed