फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jail, rapist, jind

दुराचार के मामले में पूर्व बैंक मैनेजर को दस साल की कैद

Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
jind
jind Updated Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
jail, rapist, jind
Jail
महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर दुराचार करने के पूर्व बैंक मैनेजर को अदालत ने दस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 16 जून 2015 को एक महिला ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया हुआ है। एक दिन वे जुलाना के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मैनेजर विश्वजीत से मिली और उसका ब्यूटी पार्लर बनाने के लिए लोन का झांसा दिया। इस दौरान उसने कुछ कागजी कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान वह उसके झांसे में आ गई।
विज्ञापन


 15 जून 2015 की शाम को बैंक मैनेजर विश्वजीत लोन के कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की बात कहकर उसके घर पर पहुंच गया। जहां पर उसे अकेली देखकर आरोपी विश्वजीत ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी मैनेजर की करतूत के बारे में परिजनों को अवगत करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बैंक मैनेजर विश्वजीत के खिलाफ दुराचार व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए पूर्व बैंक मैनेजर विश्वजीत को दुराचार का दोषी ठहराते हुए दस वर्ष की कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed