फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Youth going to Italy was murdered by agents in Libya

Haryana: रोजगार की तलाश में इटली जा रहे युवक की लीबिया में एजेंटों ने की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ दी शिकायत

Wed, 13 Dec 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 12:26 AM IST
सार

परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। एक वर्ष पहले लोन गांव से इटली के लिए निकला था, सोमवार को टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन
Haryana: Youth going to Italy was murdered by agents in Libya
विकास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में रोजगार की तलाश में इटली जा रहे 28 वर्षीय नरवाना के लोन गांव निवासी विकास की लीबिया में एजेंटों ने सोमवार को टॉर्चर कर हत्या कर दी। परिजनों ने मंगलवार को एसपी जींद से मुलाकात कर तीन एजेंटों के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें परिजनों ने चीका निवासी संदीप उर्फ सोनू, कैथल निवासी देवेंद्र, बिदराणा निवासी धोला के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में लोन गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसका बड़ा भाई विकास रोजगार की तलाश में था। इसके लिए उनका संपर्क चीका निवासी संदीप उर्फ सोनू, कैथल निवासी देवेंद्र, बिधराना निवासी धोला से हुआ। उन्होंने उसके भाई को इटली भेजकर काम दिलवाने की बात कही। तीनों ने उनसे 13 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


जिसके दिसंबर 2022 में उसके भाई के पास इन तीनों एजेंटों ने फोन किया और उसको इटली भेजने की बात कही। इसके अगले ही दिन उसका भाई इनके पास गया और वहां से इटली भेजने के नाम पर कई देशों में घुमाया। इसके बाद वह पिछले लगभग एक वर्ष से लीबिया में ही एजेंटों ने बंधक बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार में उनसे 25 लाख रुपये भी मंगवाए। इसके लिए उन्हें अपनी एक एकड़ जमीन बेचनी पड़ी। दो दिन पहले भी उसके भाई का उनके पास फोन आया था कि वह इटली के लिए नहीं निकाल रहे जबकि उसको भूखा प्यासा रहना पड़ रहा है।


इसके बाद उसके भाई की हत्या 11 दिसंबर की रात को कर दी गई और वहीं पर उसको दफना दिया गया। इसकी जानकारी उनको किसी पाकिस्तानी युवक के मोबाइल नंबर से प्राप्त हुई। इसमें उसके भाई की मृत अवस्था का फोटो भी डाला हुआ है। परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई की तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed