फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Telangana Police raided Jind and Rohtak, accused not caught

Haryana: जींद और रोहतक में तेलंगाना पुलिस ने दी दबिश, आरोपी नहीं आए हाथ

Tue, 11 Jun 2024 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 12:02 AM IST
सार

सोना चुराने वाले सरगना और हमलावर पुलिस के हाथ नहीं आए। तेलंगाना के जीआरपी इंस्पेक्टर ने आरोपी को छुड़ाने और हमला करने के मामले में 30 पर रिपोर्ट कराई है। 

विज्ञापन
Haryana: Telangana Police raided Jind and Rohtak, accused not caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में 50 लाख रुपये का सोना चुराने वाले गिरोह के सरगना समेत अन्य आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। सोमवार को तेलंगाना और रोहतक पुलिस ने जींद और रोहतक की इंद्रा काॅलोनी में दबिश दी, मगर आरोपी और सरगना को पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ाने के दौरान हमला करने वाले आरोपी घर से गायब मिले हैं।

विज्ञापन


दरअसल, तेलंगाना के सिकंदराबाद की जीआरपी ने जींद निवासी जोगेंद्र समेत 6 लोगों के खिलाफ ट्रेनों से करीब 50 लाख रुपये का सोना चुराने का मामला दर्ज कर रखा है। तेलंगाना पुलिस रविवार को रोहतक आई और सिटी पुलिस के साथ लोकेशन के अनुसार जोगेंद्र की ससुराल में दबिश दी।
विज्ञापन


यहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी को उसके ससुरालियों ने पुलिस पर हमला करके उसे भगा दिया था। इस मामले में जीआरपी इंस्पेक्टर साई ईश्वर गौड़ की तहरीर पर 14 नामजद समेत 30 हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रोहतक सिटी और तेलंगाना पुलिस फोर्स के साथ जोगेंद्र और उसे भगाने वालों को गिरफ्तार करने पहुंची। मौके पर न तो जोगेंद्र मिला और न ही हमला करने वाले। वहीं, पुलिस ने जींद में भी दबिश दी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


यात्रियों के ट्रेनों में उतरने-चढ़ने के दौरान करते थे वारदात
तेलंगाना पुलिस ने बताया कि जोगेंद्र और उसके कुछ साथी ट्रेनों में यात्री बनकर सवार होते थे और जब स्टेशन पर रेलगाड़ी रुकती तो इसी बीच यात्रियों के बैग चुराकर ले जाते। इस तरह की कई एफआईआर सिकंदराबाद जीआरपी ने दर्ज कर रखी है। इन पर करीब 50 लाख रुपये के सोने के जेवरात के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed