{"_id":"63e5e71de198f4a49100e423","slug":"haryana-state-narcotics-bureau-apprehended-two-youths-and-recovered-large-quantity-of-prohibited-drugs-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो काबू, स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो काबू, स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई
Fri, 10 Feb 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:18 PM IST
सार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम के प्रभारी सत्यपाल को सूचना मिली थी कि गांव छात्तर निवासी अशोक नशीली दवाओं का कारोबार करता है और वह नशे की खेप को लेकर गांव से उचाना की तरफ आने वाला है। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो गांव छातर की तरफ से आने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने गांव करसिंधु के निकट बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की है। उचाना थाना पुलिस ने नारकोटिक्स ब्यूरो टीम के प्रभारी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम के प्रभारी सत्यपाल को सूचना मिली थी कि गांव छात्तर निवासी अशोक नशीली दवाओं का कारोबार करता है और वह नशे की खेप को लेकर गांव से उचाना की तरफ आने वाला है। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने गांव करसिंधु के निकट नाकेबंदी कर गांव छातर की तरफ से आने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद दो युवक गांव छातर की तरफ से बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर वापस मुड़कर जाने लगे।
नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने पीछा कर दोनों बाइक सवार युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब युवकों के पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसमें ट्रामाडोल प्रतिबंधित दवा की 3500 गोलियां बरामद हुई। इनका वजन 1610 ग्राम पाया गया। 4200 गोलियां अल्प्राजोलम प्रतिबंधित दवा की बरामद हुई जिनका वजन 465 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार युवकों की पहचान गांव छातर निवासी अशोक तथा अमित के रूप में हुई। स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने टीम के प्रभारी क्षेत्रपाल की शिकायत पर अशोक तथा अमित के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।