{"_id":"66d06b699b2f7fefc10a2029","slug":"haryana-politics-rape-case-registered-against-mla-ramniwas-surjakheda-mla-said-there-is-a-conspiracy-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का केस दर्ज, MLA बोले- साजिश है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Politics: विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का केस दर्ज, MLA बोले- साजिश है
Thu, 29 Aug 2024 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:06 PM IST
सार
चुनाव से पहले प्रदेश के एक एमएलए पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। विधायक ने एफआईआर को झूठा भी करार दिया है। अभी जांच में ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि एफआईआर झूठी है या सही।
विज्ञापन
रामनिवास सुरजाखेड़ा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में जजपा छोड़कर भाजपा में जाने के इच्छुक नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर गोहाना शहर की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा विधायक की पत्नी, उनकी गाड़ी के चालक और नरवाना शहर के एक पार्षद पर भी आरोप हैं। महिला थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस को सोमवार को गोहाना निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसका तीन साल से शोषण किया जा रहा है। महिला ने विधायक की पत्नी, गाड़ी के चालक और नरवाना शहर के एक नगर पार्षद भी कुछ आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भी पुलिस को शिकायत देकर महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने यह मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि विधायक के खिलाफ व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
हर प्रकार की अग्निपरीक्षा के लिए तैयार : रामनिवास
विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि राजनीति इतने निचले स्तर तक आ जाएगी, यह कभी सोचा नहीं था। चुनाव के एकदम पहले साजिश के तहत मुझे कमजोर करने की ये कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे कुछ सूत्रों से पता चला है कि मेरे खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने दुष्कर्म की झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है फिर भी मैं हर अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूूं। कानून से अपील है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करें, मैं सहयोग के लिए पूरी तरह हर समय तैयार हूं।
रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कुछ दिन पहले ही दिया इस्तीफा, जजपा छोड़ी
रामनिवास सुरजाखेड़ा ने 2019 में जजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कुछ दिन पहले पार्टी को अलविदा कह दिया। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को इस्तीफा भेजकर उन्होंने लिखा कि पिछले दो साल से पार्टी की गतिविधियां उनकी राजनीति की विचारधारा से विपरित रही हैं। इससे वह व्यथित होकर सभी पदों, दायित्वों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
भाजपा में होना है शामिल
सुरजाखेड़ा ने इस्तीफे के बाद कहा था कि वह जल्द ही वह भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ कुछ और साथी भी शामिल होंगे।