फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Attack on revenue team that arrived for demarcation

खरगोन: सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरआई का पैर टूटा; पटवारी के सिर में गंभीर चोट

Sat, 24 Oct 2026 10:57 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 10:57 PM IST
सार

खरगोन जिले के महेश्वर ब्लॉक के भकलाय गांव में जमीन सीमांकन के दौरान राजस्व विभाग की टीम पर हमला हुआ। घटना में राजस्व निरीक्षक अभिषेक जमरा और पटवारी राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Attack on revenue team that arrived for demarcation
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के सीमांकन की कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में राजस्व निरीक्षक और पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। राजस्व निरीक्षक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि पटवारी के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच महेश्वर ब्लॉक के ग्राम भकलाय में हुई। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी जितेंद्र परमार ने जमीन के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग में आवेदन दिया था। इसी आवेदन के आधार पर राजस्व निरीक्षक अभिषेक जमरा और पटवारी राजा कुमार मौके पर पहुंचे थे। टीम जमीन की नपती और सीमांकन की प्रक्रिया शुरू करने वाली थी, तभी वहां विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हमले के तार इंदौर से जुड़े, साजिश में शामिल संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने राजस्व अधिकारियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में दोनों अधिकारी संभल भी नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम पूर्वा मंडलोई, एसडीओपी श्वेता शुक्ला, तहसीलदार कैलाश सस्तिया और थाना प्रभारी पंकज तिवारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।

राजस्व अधिकारियों पर हुए हमले के बाद पटवारी संघ में नाराजगी है। संघ ने घटना की निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया है। संघ ने सुरक्षा की मांग करते हुए काम बंद करने की चेतावनी भी दी है। मामले में पुलिस ने नादानसिंह मालिवाड़, पन्नालाल भूरिया, बलवंत परमार और नारायण परमार सहित करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed