फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: 10 youths raped a girl in Jind, the case is from 2011

Haryana: जींद में युवती के साथ 10 युवकों ने किया दुष्कर्म, 2011 का है मामला

Tue, 02 Apr 2024 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

2011 में अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म हुआ। फिर आरोपी तंग करने लगे तो पुलिस को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन
Haryana: 10 youths raped a girl in Jind, the case is from 2011
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया। आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ पिटाई की। मामला 2011 का है।

विज्ञापन


लड़की की शादी होने पर आरोपी फिर उसे तंग करने लगे तो उसने महिला थाना पुलिस से शिकायत की। महिला थाना पुलिस ने 10 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी 2011 में रविंद्र नाम के युवक के साथ बातचीत थी। रविंद्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र ने अपने साथियों दीपक, विजय, पौना, प्रदीप, सुनील, अशोक, प्रदीप, जीतू, सोनू को भी बुलाया और उसके साथ सभी ने अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रविंद्र ने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया और मारपीट की।

बाद में उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी आरोपी उसे परेशान करने लगे। बार-बार तंग करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। सोमवार रात को महिला थाना पुलिस ने सभी 10 युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।


महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत दी थी। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed