फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grabbed money on pretext of job in HDFC Bank in Jind, sent fake appointment letter and asked for amount

Jind: एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा देकर हड़पे रुपये, फर्जी नियुक्ति पत्र भेज मांगी और राशि

Thu, 01 Jun 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

रोहतक के गांव निदाना निवासी सुमित ने फोन पर ओएलएक्स पर एचडीएफसी बैंक नौकरी से संबंधित विज्ञापन देखा। जिसे क्लिक करते उसे मोबाइल नंबर दिया गया, फिर उसका मोबाइल नंबर मांगा गया, जिसके बाद आरोपियो ने उससे दस्तावेज मांगकर 27 रुपये 2 फीस के रूप में लिए गए।

विज्ञापन
Grabbed money on pretext of job in HDFC Bank in Jind, sent fake appointment letter and asked for amount
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा देकर फर्जी कैशियर पद का नियुक्ति पत्र भेजकर 104898 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, पांच गिरफ्तार
रोहतक जिले के गांव निदाना निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गांव की शाखा में खाता है। एक मई को उसने फोन पर ओएलएक्स पर एचडीएफसी बैंक नौकरी से संबंधित विज्ञापन देखा। जिसे क्लिक करते उसे मोबाइल नंबर दिया गया, फिर उसका मोबाइल नंबर मांगा गया, जिसके बाद आरोपियो ने उससे दस्तावेज मांगे जो व्हाट्सएप पर भेज दी गई। फोन पे के माध्यम से 27 रुपये 2 फीस के रूप में लिए गए। जिसके बाद उससे नौकरी के नाम पर और राशि की डिमांड की गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने राशि की डिमांड और बढ़ा दी
एक मई से लेकर नौ मई तक दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख 4898 रुपये आरोपियो को भेज दिए गए। आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक में व्हाट्सएप पर कैशियर के पद का नियुक्ति पत्र भेज दिया। जिसके बाद उसके फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। जिसमें उसे बताया गया कि एचडीएफसी बैंक ब्रांच जींद से वर्दी आई कार्ड व अन्य समान मिलेगा। जिसके बाद आरोपियों ने राशि की डिमांड और बढ़ा दी। जिस पर उसे कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही
साइबर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो कॉल डिटेल के आधार पर गांव खानपुर कला निवासी अमित मलिक सागर गांव शामडी निवासी राहुल विनय तथा गांव धनश्री चरखी दादरी निवासी सोनू का नाम सामने आया साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर रही है।

साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया युवकों नौकरी का झांसा देकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया था। युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed