फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gajju gang crook arrested with pistol in Jind of Haryana

Jind: गज्जू गैंग का नामी बदमाश पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज

Sun, 03 Jul 2022 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 08:01 PM IST
सार

बुलदंशहर जिले के गांव गोपालपुर निवासी जसविंदर उर्फ खन्नू के रूप में आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Gajju gang crook arrested with pistol in Jind of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे गज्जू गैंग के वांछित और नामी बदमाश को हरियाणा के जींद जिले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने जींद के नए बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर जिले के गोपालपुर निवासी जसविंदर उर्फ खन्नू के रूप में हुई।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ हरियाणा व  उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत ने भगौड़ा करार दिया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


डिटेक्टिव स्टाफ  इंचार्ज पीएसआई आशीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए सफीदों रोड पुल के पास शनिवार शाम को मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ नए बस स्टैंड के पास खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंतु पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 315 बोर की अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन जींद में मामला दर्ज किया गया व पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वह गज्जू गैंग का सदस्य है। आरोपी ने मार्च माह में उत्तरप्रदेश के सूरजपुर थानाक्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक छात्र का अपहरण कर स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था, तभी से वह फरार चल रहा था। 


आरोपी पर ये मामले हैं दर्ज 
आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सूरजपुर थाना में हत्या का प्रयास, गुरुग्राम के भोंडसी में दो मामले एनडपीएस व प्रिजनर एक्ट, गुरुग्राम के सेक्टर 17 व 18 थाने में शस्त्र अधिनियम, सूरजपुर में ही संपत्ति पर कब्जा करने और लूट की वारदात को अंजाम देने, तावडू थाने में चोरी, सिकंदराबाद थाने में लूट व जान से मारने की धमकी देने सहित कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed