फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   froad case

एटीएम बदलकर खाते से निकाले तीन लाख रुपये

Sat, 21 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 21 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

एटीएम से रुपये निकलवाने गए उपभोक्ता का एटीएम बदलकर ठग गिरोह के सदस्यों ने उपभोक्ता को तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठग गिरोह के सदस्य द्वारा एटीएम के जरिए पीड़ित उपभोक्ता के खाते से पौने दो लाख रुपये की राशि बिहार के एक बैंक उपभोक्ता के खाते में ट्रांसफर की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा ठग गिरोह द्वारा एटीएम के माध्यम से भी पीड़ित उपभोक्ता के खाते से राशि निकाली गई है। पीड़ित उपभोक्ता ने पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सांसद रमेश कौशिक को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर की अजमेर बस्ती निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसबीआई में उसका खाता है और गत 15 नवंबर को वह देवीलाल चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। जब वह एटीएम से रुपये निकलवाने लगा तो रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एटीएम में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने उसका एटीएम लेकर रुपये निकलवाने का प्रयास किया। इस पर भी रुपये नहीं निकले। कृष्ण ने बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से एटीएम के जरिये जींद, भिवानी व दिल्ली से एटीएम के माध्यम लगभग सवा लाख रुपये निकलवा लिए और उसके एटीएम कार्ड से ही शॉपिंग भी की।

कृष्ण ने बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से बिहार के मध्यपुरा जिले के बबैनी गांव निवासी एमडी तंजूर आलम के खाते में पौने दो लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।


पीड़ित उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत उसने 17 नवंबर को रोहतक रोड पुलिस चौकी में की थी, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर पीड़ित ने सांसद रमेश कौशिक को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed