फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraud signature

बेटे की शादी के लिए जमा किए थे रुपये, जाली हस्ताक्षर कर निकाले 2.80 लाख

Tue, 13 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जुुलाना
ब्यूरो/अमर उजाला जुुलाना Updated Tue, 13 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपने बेटे की शादी के लिए बुढ़ाखेड़ा गांव के दिलावर फौजी ने एक-एक रुपये जोड़कर बैंक में जमा करवाए थे। जाली हस्ताक्षर कर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की जुलाना शाखा से अज्ञात लोगों ने फौजी के खाते से दो लाख 80 रुपये निकाल लिए। रुपये दो बार में निकाले गए हैं। दिलावर फौजी ने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर एवं पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त फौजी एवं हाल में बिजली कर्मचारी दिलावर सिंह ने बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की जुलाना शाखा में खाता है। 15 सितंबर को वह बैंक से रुपये निकलवाने के लिए गया। बैंक से उसने 50 हजार रुपये निकलवाए और घर आ गया। घर की मरम्मत करवाने के लिए रुपये की जरूरत हुई तो वह आठ अक्टूबर को बैंक में रुपये निकालने गया।
विज्ञापन


जब वह फार्म भरकर रुपये निकलवाने लगा तो उसके खाते से दो लाख 80 हजार रुपये गायब मिले। बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की गई। बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके खाते से 15 सितंबर को एक लाख 40 हजार रुपये और 16 सितंबर को एक लाख 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। फार्म पर दिलावर के हस्ताक्षर भी हैं। दिलावर ने बताया कि बैंक मैनेजर ने जब उसके हस्ताक्षर मिलाए तो वह जाली निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलावर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। दिलवार ने बताया कि उसे उसके बेटे की शादी के लिए रुपये की जरूरत है। पिछले पांच दिनों से वह बैंक के धक्के खा रहा है। बैंक मैनेजर का एक ही जवाब मिलता है कि जांच चल रही है। बैंक कर्मचारियों की गलती का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

खाते से रुपये निकालने के मामले की सूचना मुख्यालय को भेज दी गई है। रुपये किसने निकाले हैं, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज मुख्यालय से मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

अरुण कुमार सिंहा, शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, जुलाना।

दिलावर फौजी ने बैंक से रुपये निकलने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक से पूरी जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
समुंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed