फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fake old currency notes recovered in Jind of Haryana

पुरानी करेंसी मामला: 25 फीसदी कमीशन पर 20 करोड़ तक पुराने नकली नोट छापने का मिला था ऑर्डर, ऐसे कमाना चाह रहे थे मुनाफा

Mon, 11 Apr 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 10:35 PM IST
सार

पानीपत निवासी मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपियों ने करोड़पति बनने के लिए आठ करोड़ 42 लाख रुपये के नकली नोट बनाए थे। जांच में केवल आठ असली प्रतिबंधित नोट मिले। इनसे ही फोटोस्टेट की गई थी।

विज्ञापन
Fake old currency notes recovered in Jind of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में हाडवा गांव में रविवार को नकली नोट तैयार करते पकड़े गए चार आरोपियों के तार पानीपत निवासी सुनील से जुड़े हैं। सुनील ने ही उन्हें 20 करोड़ रुपये के पुराने नकली नोट तैयार करने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें 25 प्रतिशत धनराशि कमीशन के रूप में देने थे।

विज्ञापन


आरोपियों ने एक हजार और पांच सौ के चार-चार असली नोट के जरिये रंगीन फोटोस्टेट के माध्यम से 88545 नकली नोट तैयार कर दिये। ये सभी नोट केवल रंगीन फोटोस्टेट हैं। करोड़पति बनने के लिए आरोपी अब तक आठ करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये नकली नोट छाप चुके थे। पुलिस की पूछताछ आरोपियों ने यह खुलासा किया। पुलिस की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सिर्फ एक हजार के चार और पांच सौ के चार असली नोट मिले हैं। इन्हीं नोटों से आरोपी फोटोस्टेट कर रहे थे। पानीपत निवासी सुनील इन पुराने नकली नोटों को नेपाल में भेजना चाहता था, जहां पर अब भी भारतीय पुरानी प्रतिबंधित करेंसी प्रचलन में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही गिरोह के चार सदस्य पकड़ लिए गए। उल्लेखनीय है कि इस धंधे की जानकारी मिलने पर रविवार रात को पुलिस ने हाडवा गांव में छापा मारकर आठ करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये के पुराने नोट के फोटोस्टेट किये नोट बरामद किया था। इस प्रकार के नोट प्राय बच्चों के लिए बिकने वाले चूर्ण में निकलते हैं। पानीपत निवासी सुनील का संपर्क हाडवा निवासी संजय से हुआ था।

Fake old currency notes recovered in Jind of Haryana
बरामद किए नकली पुरानी करेंसी नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुनील ने संजय को 20 करोड़ रुपये तैयार को कहा था और बदले में 25 प्रतिशत चार करोड़ रुपये नये नोट देने की डील हुई थी। संजय मुख्य रूप से भैंस का व्यापार करता है। संजय ने अपने साथियों जयसिंहपुरा निवासी हरदीप, असंध निवासी भारत भूषण, झुडाना निवासी मसकीन के साथ मिलकर नोट छापने शुरू किये।

इन लोगों ने एक-एक हजार रुपये चार पुराने तथा 500-500 रुपये के चार असली नोट लिये और इनसे 88545 नकली नोट तैयार कर डाले। फोटो स्टेट मशीन से असली नोटों की कॉपी की और कटर से काटकर नकली नोटों की गड्डी बना ली। 

Fake old currency notes recovered in Jind of Haryana
बरामद की गई फोटोस्टेट की मशीन व अन्य सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरे देशों में भेजने की थी तैयारी
खुलासे से पता चला है कि पानीपत निवासी सुनील इन लोगोें से नकली नोट तैयार करा अन्य देश में भेजना चाहता था। आज भी नेपाल में भारत की पुरानी करेंसी चलती है। सुनील ऐसे ही किसी अन्य देश में इन नोटों को भेजकर वहां से कमीशन लेना चाहता था। फिलहाल सुनील की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुनील की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि वह इन नोटों को किस देश में बेचना चाहता था।

ठगी का करना चाहते थे धंधा
हाडवा निवासी संजय, हरदीप, भारत भूषण व मसकीन ने फोटोस्टेट मशीन से जो नकली नोट तैयार किए, वे किसी भी सूरत में चलने लायक नहीं हैं। साधारण कागज पर तैयार किए गये ये नकली नोट जल्द ही पकड़ में आ सकते हैं। इन लोगों का सीधा सा मकसद था कि वह किसी तरह से पानीपत निवासी सुनील से अपना 25 प्रतिशत कमीशन ले लेंगे और उसे नकली नोट दे देंगे। आरोपियों ने सुनील को ठगने का ही यही कार्यक्रम बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed