फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Extortion sought from LIC agent in Julana of Jind

जींद: एलआईसी एजेंट की दुकान पर चस्पा किया पत्र '3 दिन में मकान खाली करदो या पांच लाख दे दो, वरना बेटे को गोली मार देंगे'

Mon, 02 May 2022 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 12:13 AM IST
सार

जींद के जुलाना में बदमाशों ने एलआईसी एजेंट की दुकान पर पत्र चस्पा किया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस दुकान के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Extortion sought from LIC agent in Julana of Jind
वार्ड 13 में जांच करते हुए पुलिस। गेट पर चिपकाया गया धमकी भरा पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीन दिन में ये दुकान खाली करदो या पांच लाख रुपये दे दो। यदि ऐसा नहीं किया तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। हरियाणा के जींद के जुलाना गांव में बदमाशों ने एलआईसी एजेंट की दुकान पर ये धमकी भरा पत्र चस्पा कर रंगदारी मांगी है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


वार्ड 13 निवासी एलआईसी एजेंट काम सिंह ने बताया कि वह आरएमपी चिकित्सक के साथ साथ एलआईसी का एजेंट भी है। वार्ड 13 में उसकी दुकान भी  है। शनिवार को रात को वह दुकान को बंद करके गया था, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही उसने अपनी दुकान को खोला तो गेट पर एक धमकी भरा पत्र चिपका मिला, जिसमें लिखा गया है कि तीन दिन में घर खाली कर दो और पांच लाख रुपये दो।
विज्ञापन


यदि नहीं दिए तो उसके बेटे सोनू को गोली मार दी जाएगी। काम सिंह ने इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। काम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। काम सिंह ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नही है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कै मरों को खंगाला जा रहा है। जैसे ही कोई सुराग लगेगा बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। -कुलदीप सिंह, चौकी इंचार्ज जुलाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed