{"_id":"58d2cbbb4f1c1b771d1a1175","slug":"directorate-social-trade-company-fraud-case-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल ट्रेड कंपनी के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल ट्रेड कंपनी के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
woman arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल ट्रेड कंपनी के डायरेक्टर अनुभव मित्तल पर निवेश के नाम पर तीन लाख 45 हजार रुपये हड़पने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्बन एस्टेट निवासी योगेश सहरावत ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि सोशल ट्रेड कंपनी ने हमसे घर बैठे रोजगार स्कीम के तहत खाते खुलवाए थे। कंपनी ने दावा किया कि अगर वह 57500 रुपये उनकी कंपनी में निवेश करते हैं तो प्रतिदिन एक क्लिक के पांच रुपये दिए जाएंगे। इस पर वह उसके झांसे में आया गया और उसने कंपनी के छह खाते खुलवाए और उसने कंपनी में तीन लाख 45 हजार रुपये निवेश कर दिए।
इस दौरान कंपनी द्वारा क्लिक के दिए हुए काम को भी उसने पूरा कर दिया, लेकिन कंपनी के वादे के अनुसार उसके खाते में पैसे नहीं आए। इसके बाद उसने कंपनी के डायरेक्टर अनुभव मित्तल से मिलने के लिए नोयडा कार्यालय में गया। वहां अनुभव मित्तल ने बताया कि उनके पैसे जल्द ही खातों में आ जाएंगे। इसी दौरान उसके कार्यालय में आयकर विभाग का छापा पड़ गया और कंपनी के काम को फर्जी बताया। शहर थाना पुलिस ने योगेश सहरावत की शिकायत पर सोशल ट्रेड कंपनी के डायेरक्टर अनुभव मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।