फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dera chief thrashed youth to death in Jind of Haryana

हरियाणा: जींद में डेरा प्रमुख ने सेवक की पीट-पीटकर की हत्या, पानी की टंकी में फेंका शव

Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
सार

जींद के अलेवा के गांव शिरडी डेरा की घटना है। हत्या के बाद शव पानी की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dera chief thrashed youth to death in Jind of Haryana
रामफल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के अलेवा गांव शिरडी डेरा के प्रमुख ने शुक्रवार रात को अपने सेवक पोपड़ा निवासी रामफल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को डेरे के पास पानी की टंकी के पास फेंक दिया गया। वारदात की सूचना पर पहुंची अलेवा थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डेरा प्रमुख बाबा शंभूनाथ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में पोपड़ा गांव निवासी दिनेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामफल दो महीने से गांव अलेवा के शिरडी डेरा में बाबा शंभूनाथ का सेवक था। बाबा रोहतक जिले के गांव टिटौली का रहने वाला है और उसका असली नाम कुलदीप है।
विज्ञापन


फिलहाल वह अलेवा में रहता था। शुक्रवार रात को रामफल व बाबा शंभूनाथ के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बाबा ने तैश में आकर उसके सिर व आंखों पर डंडे से वार कर दिया। जब वह बेसुध होकर गिर गया और बाबा वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed