फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead Body of Missing Teenager found in Jind

Jind: दो दिन पहले गायब हुए किशोर का शव रजबाहे से बरामद, पिता ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 15 Sep 2022 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि उसका बेटा विशाल पानीपत आईटीआई में पढ़ता था। 13 सितंबर दोपहर बाद वह घर से गायब हो गया। तलाशने और पूछताछ करने पर भी उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Dead Body of Missing Teenager found in Jind
मौके पर जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सफीदों के हाट रोड रजबाहे में मिले शव की शिनाख्त गांव उरलाना कलां निवासी विशाल (17) के रूप में हुई है। विशाल 13 सितंबर से गायब था और मतलोडा थाना में उसके अपहरण का मामला दर्ज था। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मतलोडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सफीदों के हाट रोड स्थित रजबाहा में गुरुवार सुबह एक शव गाद में धंसा हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शिनाख्त न होने के कारण आसपास थाना इलाकों को सूचना दी गई। इस पर मतलोडा थाना पुलिस तथा गांव उरलाना कलां निवासी सुरेश परिजनों के साथ सामान्य अस्पताल सफीदों पहुंचा, जहां पर सुरेश ने शव की शिनाख्त अपने बेटे विशाल के रूप में की। 
विज्ञापन


मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि उसका बेटा विशाल पानीपत आईटीआई में पढ़ता था। 13 सितंबर दोपहर बाद वह घर से गायब हो गया। तलाशने और पूछताछ करने पर भी उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। 14 सितंबर को मतलोडा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। सुरेश ने आरोप लगाया कि गांव के ही साहिल ने उसके बेटे की कुछ अन्य लोगों के साथ मिल कर हत्या की है। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद खुलासा हो सकेगा कि आखिर विशाल की मौत कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed