फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime, Plywood, Narwana, wine salesmen, businessmen, accused of gunning, down control, jind

नरवाना में शराब सेल्समैन व प्लाइवुड व्यापारी को गोली मारने के आरोपी काबू

Sat, 11 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना Updated Sat, 11 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime, Plywood, Narwana, wine salesmen, businessmen, accused of gunning, down control, jind
सीआईए टीम के साथ आरोपी। - फोटो : jind
करीब एक सप्ताह पहले नरवाना में शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक गाड़ी लूट की योजना बना रहे थे। वहीं आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की टोहाना रोड पर कॉटन मिल के पास कुछ युवक बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार व साइबर सेल इंचार्ज नवदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ युवकों को काबू कर लिया। इस पर पुलिस ने नरवाना की मोरपत्ती निवासी कुलदीप उर्फ पैंतला, मंदीप उर्फ बूढ़ा, सिंहमार मोहल्ला निवासी जसविंद्र उर्फ शैंपू को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवकों ने नरवाना मे प्लाइवुड व्यापारी व शराब सेल्समैन को गोली मारने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बंद किया था बाजार
व्यापारियों पर हुए हमले के विरोध में नरवाना में व्यापारियों ने बाजार बंद कर रोष जताया था। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन देकर बाजार खुलवाया।

अन्य वारदातों में भी शामिल हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, नरवाना में तीन फरवरी प्लाइवुड व्यापारी मोहित सिगंला को गोली मारी थी। इसके बाद चार फरवरी को भगत सिंह चौक पर शराब ठेके के सेल्समैन अनिल को गोली मार दी थी। डीएसपी के अनुसार, कुलदीप उर्फ पैंतला ने अपने साथियों मंदीप और जसविंद्र के साथ मिलकर शहर में व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए इनको गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेकों में करना चाहते थे हिस्सा
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई के अनुसार कुलदीप उर्फ पैंतला ने बताया कि मार्च माह में शराब के ठेके छूटने हैं। ऐसे में ये लोग शराब ठेकेदार के साथ फ्री में ठेकों में हिस्सा करना चाहते थे। इस कारण ये लोग व्यापारियों में दहशत फैलाना चाहते थे। इसी कारण कई वारदातों को अंजाम दिया। इसके अलावा मंदीप उर्फ बूढ़ा के खिलाफ पंजाब के पटियाला में डकैती की योजना बनाने के आरोप में पटियाला में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed